{"_id":"697a7628d77806f65108d57a","slug":"light-snowfall-and-hailstorm-in-mussoorie-cold-intensifies-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-103740-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी में ओलावृष्टि के साथ हुई हल्की बर्फबारी, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी में ओलावृष्टि के साथ हुई हल्की बर्फबारी, बढ़ी ठंड
विज्ञापन
मसूरी में ओलावृष्टि के साथ पड़ी हल्की बर्फ, मौसम में बढ़ी ठंड--संवाद
शहर में बुधवार की सुबह ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि ओलावृष्टि के बाद बारिश के कारण बर्फ जल्दी पिघल गई। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
बुधवार को शहर में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। सुबह पांच के बाद ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे शहर का अधिकांश हिस्सा कुछ समय के लिए सफेद हो गया। इससे शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई। साथ ही धनोल्टी, बुरांशखंडा सहित जौनपुर की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई है। पर्यटन स्थल अटल उद्यान संचालक सुरेंद्र राणा, सीपी सकलानी ने बताया कि अटल उद्यान क्षेत्र में दो इंच के करीब बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद बढ़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
कुलड़ी स्थित होटल संचालक प्रदीप सिगरोहा ने बताया कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। लगातार बर्फबारी के कारण देशभर से लोग फोन कर पूछताछ भी कर रहे हैं।