{"_id":"b359ec9f514b3bbd1cdf7041a6295144","slug":"life-insurance-of-epfo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफओ ने बीमा योजना की लाभ राशि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफओ ने बीमा योजना की लाभ राशि बढ़ाई
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Updated Wed, 03 Sep 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से कर्मचारी सहबद्ध बीमा योजना-1976 के तहत अधिकतम लाभ राशि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अब 1.56 लाख की जगह 3.60 लाख रुपए मिलेंगे। क्षेत्रीय समिति की मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में हुई 11वीं बैठक में इस बाबत जानकारी दी गई। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन सचिव आरके सुधांशु ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अब 1.56 लाख की जगह 3.60 लाख रुपए
अधिकतम मजदूरी सीमा 6500 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए प्रतिमाह पाने वाले कर्मचारियों को भी भविष्य निधि का लाभ दिए जाने संबंधी नए प्रावधान के बारे में बताया।
विज्ञापन
साथ ही न्यूनतम सदस्य पेंशन 1000 रुपए प्रतिमाह, अनाथ पेंशन न्यूनतम 750 रुपए प्रतिमाह एवं बाल पेंशन न्यूनतम 250 रुपए प्रतिमाह किए जाने की भी जानकारी दी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम राजीव बिष्ट बैठक में समिति सचिव के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपर सचिव षणमुगम, श्रमायुक्त सुशील कुमार, क्षेत्रीय श्रमायुक्त राजाराम, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय (प्रशासन) एमएम अशरफ, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय (अनुपालन) राकेश कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय और प्रभारी उप क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी अमिताभ प्रकाश, पंकज गुप्ता, संजय बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट आदि ने बैठक में हिस्सा लिया।
90 संस्थानों के बैंक खाते सील
बैठक के दौरान संगठन के बीते वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया गया। बताया गया कि कुल 615 संस्थानों समेत 79,927 नए कर्मचारियों को भविष्य निधि का सदस्य बनाया गया।
एक लाख 55 हजार 68 दावे निस्तारित किए गए। कार्यालय को प्राप्त 942 शिकायतों में से 932 का त्वरित निपटान किया गया। इस अवधि में 3 नियोजकों के खिलाफ अभियोजन, 6 के खिलाफ एफआईआर हुई, जबकि 90 संस्थानों के बैंक खाते सील किए गए।