फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lieutenant General JS Negi will be the new Commandant of IMA

ले.जनरल जेएस नेगी होंगे आईएमए के नए कमांडेंट

Sat, 01 Feb 2020 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant General JS Negi will be the new Commandant of IMA
ले. जनरल जेएस नेगी ।
देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 49वें नए कमांडेंट होंगे। शनिवार को वह पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में वह स्ट्रैजिक फोर्सेस कमांड के कमांडर हैं। इस कमान को स्ट्रैजिक न्यूक्लियर कमांड के रूप में भी जाना जाता है। नेगी ले.जनरल एसके झा का स्थान लेंगे।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। पोखरी विकासखंड, जिला चमोली, उत्तराखंड के कम्द गांव निवासी लेफ्टिनेंट जनरल नेगी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई है। पिता बैंक में कर्मचारी होने के कारण उन्होंने हाईस्कूल, इंटर सहित आगे की पढ़ाई मेरठ से की। वर्ष 1977 में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश किया। 1981 में डोगरा रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं युद्ध सेवा मेडल सहित चार राष्ट्रपति पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। शनिवार को ले. जनरल नेगी आईएमए में कमांडेंट का पदभार ग्रहण करेंगे। ले.जनरल एसके झा चार सितंबर 2017 को आईएमए में 48वें कमांडेंट बने थे। उनके रिटायर्ड होने के बाद जेएस नेगी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नेगी दो कार्फ के कमांडर भी रहे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed