{"_id":"5bc41414bdec22174b2c1fad","slug":"lie-detector-test-in-haldwani-gora-padav-murder-and-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: गोरा पड़ाव में महिला की हत्या के मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: गोरा पड़ाव में महिला की हत्या के मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकती है पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड के गोरा पड़ाव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अपनों पर आकर टिक गई है। हत्याकांड की परतें खोलने के लिए पुलिस मृत महिला के अपनों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकती है। एसएसपी ने भी इस बात के संकेत दिए कि अगर जरूरत पड़ी तो वह नियमों के मुताबिक लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकते हैं।
विज्ञापन
27 सितंबर को गोरा पड़ाव स्थित एक गांव में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बेटी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। करीब डेढ़ माह से कई राज्यों की खाक छान रही पुलिस को इस वारदात में शामिल कातिलों का कोई सुराग नहीं मिला। एडीजी अशोक कुमार ने शनिवार को मृत महिला की बेटी से करीब 40 मिनट पूछताछ की। पूछताछ में महिला की बेटी अपने बयान बदलती रही। एडीजी ने भी माना कि महिला का कोई अपना नजदीकी हत्याकांड में शामिल है।
विज्ञापन
एडीजी ने यह भी कहा कि अब तक पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुबूत नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि हत्याकांड का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अपनों पर शक होने के कारण पुलिस उनसे पूछताछ के कानूनी रास्ते तलाश रही है। इसमें कुछ लोगों का लाई डिक्टेक्टर टेस्ट भी कराया जा सकता है। इसके बाद हत्याकांड में का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अभी पुलिस के हाथ कुछ नहीं है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस कुछ लाइनों पर काम कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में कुछ लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सकता है।
- जन्मेजय खंडूरी एसएसपी