फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard trapped in predator trap, rescue team rescued

शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू टीम ने बचाया

Sun, 24 Jan 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in predator trap, rescue team rescued
वन्यजीवों का शिकार करने वाले लोग वन विभाग के अफसरों से बेखौफ हैं। नतीजतन ये शिकारी तेंदुए, जंगली सुअर, हिरण, काकड़ जैसे वन्यजीवों को निशाना बना रहे हैं। वन्यजीव के शिकार का नया मामला कालसी वन प्रभाग के रुद्रपुर के जंगलों में सामने आया है। यहां शिकारियों के फंदे में तेंदुआ फंस गया। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को बचा लिया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान का कहना है कि शिकारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शिकारी फंदे लगाकर वन्यजीवों का शिकार ना कर सकें इसके लिए अधिकारियों की अगुवाई में टीमें दिन-रात संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं। शिकारियों से संबंधित जानकारियां जुटाई गई हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----
पहले भी हुईं घटनाएं
आंकड़ों पर नजर डालें तो शिकारी पिछले एक माह के भीतर तीन तेंदुओं के साथ ही एक जंगली सुअर को फंदे में फंसाकर शिकार की कोशिश कर चुके हैं। देहरादून वन प्रभाग के झाझरा रेंज के कोटा संतौर के जंगल में लगाए गए फंदे में फंसकर एक तेंदुए की मौत भी हो गई थी। थानों रेंज के भोगपुर गांव के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया था। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर उसे बचा लिया गया था। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के मुताबिक शिकारी अमूमन जंगली सुअर पकड़ने के लिए फंदे लगाते हैं। इन फंदों में सुअर के बजाय जब तेंदुए या अन्य हिंसक वन्यजीव फंस जाते हैं तो शिकारी भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लच वायर का फंदा बनाते हैं शिकारी
प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के अनुसार शिकारी वन्यजीवों को फंदे में फंसाने के लिए वाहनों के क्लच वायर का इस्तेमाल करते हैं। शिकारियों ने कई ऐसे मोटर मैकेनिक के बारे में भी जानकारी दी है जो गाड़ियों के क्लच वायर इन शिकारियों को मुहैया कराते हैं। शिकारियों द्वारा बनाए जाने वाले फंदे की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed