फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard trapped in Cage in pauri village

पौड़ी में आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार पिंजरे में फंसा, देखने वालों की लगी भीड़

Mon, 08 Jul 2019 07:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाबौ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाबौ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in Cage in pauri village
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी में राठ क्षेत्र में एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। जिससे ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से राहत मिल गई है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही गुलदार के नरभक्षी होने की पुष्टि हो पाएगी। 

विज्ञापन


राठ क्षेत्र के पाबौ-थलीसैण मोटर मार्ग पर जीआईसी चोलोसैण (चपलोड़ी) के समीप विगत शुक्रवार को एक शव बरामद हुआ था। जिसे गुलदार के निवाला बनाए जाने की आशंका थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


वन विभाग ने शनिवार को घटना स्थल के समीप एक पिंजरा लगाया, जिसमें एक गुलदार फंस गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल, कुलदीप भंडारी, रुप सिंह, शिव सिंह रावत, लीला रावत ने कहा कि गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी दमदेवल रेंज जगदीश सिंह ने बताया कि जीआईसी चोलोसैण के समीप लगाए गए पिंजरें में एक गुलदार पकड़ा गया है। जिसके नरभक्षी होने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से रात को घर से अकेले बाहर नहीं आने, समूह में जंगल जाने और घर के बाहर एक बल्ब जलाए जाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed