फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard terror in uttarakhand.

उत्तराखंड: लैंसडौन में घर से बच्ची को उठा ले गया गुलदार

Tue, 01 Mar 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लैंसडौन
ब्यूरो / अमर उजाला, लैंसडौन Updated Tue, 01 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
leopard terror in uttarakhand.

उत्तराखंड के लैंसडौन में जयहरीखाल के निकट ओडल गांव में अपनी मां के साथ ननिहाल आई पांच वर्षीय बच्ची को गुलदार ने मार डाला।

विज्ञापन


कई घंटे तक चली खोजबीन के बाद बच्ची का शव गांव से करीब आधा किमी दूर गदेरे में मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शूटर भेजने और पिंजड़ा लगाने की मांग की है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी और उनके पति दिनेश नेगी की ओर से पुलिस, प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी गई।

घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि बिजनौर जिले के कांडा माईधाब जाफरा गांव  निवासी सतीश शर्मा की पांच वर्षीया पुत्री गौरी अपनी मां प्रभा देवी के साथ इन दिनों ननिहाल आई हुई थी। रविवार दिन में गौरी अपनी बड़ी बहन नेहा के साथ घर से करीब पचास मीटर दूर स्थित पानी की टंकी पर गायों को पानी पिलाने ले गई थी।
विज्ञापन


वापसी के वक्त झाड़ियों में घात लगाकर बैठा गुलदार झपट्टा मारकर गौरी को उठा ले गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन उस ओर दौड़े और बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार बच्ची को लेकर गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में बाघ ने महिला को मार डाला

leopard terror in uttarakhand.

रामनगर के ग्राम मालधनचौड़ के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला ममता देवी पत्नी कुंदन राम को बाघ ने मार डाला। महिला के साथ गई अन्य महिलाओं ने शोरशराबा कर बाघ को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना से घबराकर घर पहुंची महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बाघ जा चुका था और मौके पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पिंजरा लगा दिया गया और मृतका के परिजनों को 50 हजार रुपये की राशि दी गई।

थलीसैंण रेंज के खेतों में मिला गुलदार का शव

बैजरो में गढ़वाल वन प्रभाग की पूर्वी अमेली रेंज (थलीसैंण) में गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद इसे गुलदारों के आपसी संघर्ष का परिणाम बताया।

गुलदार की उम्र ढाई साल बताई गई है। नर गुलदार के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। वन विभाग ने थलीसैंण के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जलाकर नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed