{"_id":"57ecb7bd4f1c1b7927574185","slug":"leopard-kills-a-boy-in-raiwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने युवक को बनाया शिकार, जंगल में मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने युवक को बनाया शिकार, जंगल में मिला अधखाया शव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के रायवाला में नेपाली फार्म के पास आदमखोर गुलदार ने एक 20 वर्षीय युवक को अपना निवाला बना लिया। गुरुवार सुबह 11 बजे जंगल में युवक का अधखाया शव मिला।
विज्ञापन
बताया गया कि छिद्दरवाला निवासी रोहित क्षेत्री पुत्र भक्त बहादुर क्षेत्री लालतप्पड़ स्थित एक्वागार्ड कंपनी में काम करता था। बुधवार की शाम चार बजे रोहित को ड्यूटी के बाद नदी की ओर जाते हुए देखा गया। जिसके बाद से रोहित की कोई खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
मोतीचूर रेंज को रोहित के गायब होने की सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग कर्मचारियों ने कॉम्बिंग की। गुरुवार को सुबह 11 बजे वन कर्मियों को सत्यनारायण मंदिर से आधा किमी. दूर रोहित का अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
रेंजर महेंद्र गिरी गोस्वामी ने मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पिछले दो सालों में गुलदार क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को निवाला बना चुका है।