फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed women

मायके आई नवविवाहिता को उठा ले गया गुलदार

Tue, 14 Jan 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 14 Jan 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
leopard killed women
पौड़ी क्षेत्र के केवर्स गांव में मायके आई एक महिला को सोमवार की रात गुलदार उठा ले गया। घर से कुछ दूर महिला के कपड़े, खून के धब्बे और घसीटकर ले जाने के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन


वन विभाग और ग्रामीण जंगल में महिला की खोज में जुटे हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

शौच के लिए गई थी
प्राप्त विवरण के मुताबिक केवर्स गांव निवासी मंगत राम आर्य की पुत्री रेशमी (22 वर्ष) इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। सोमवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


आसपास में खोजबीन के बाद जब रेशमी का पता नहीं लगा तो ग्रामीणों ने विवाहिता को गुलदार के उठा ले जाने की आशंका जताते हुए प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घसीटकर ले जाने के निशान
एसडीएम पीएल शाह और तहसीलदार एमपी काला ने बताया कि शौचालय से कुछ दूर महिला के कुछ फटे कपड़े, गले का लोकेट, पायल और खून के धब्बे पड़े हुए हैं। घसीटकर ले जाने के निशान भी बने हैं, इससे महिला को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की आशंका है।


महिला को तलाशने के लिए मंगलवार सुबह से केवर्स गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक महिला का सुराग नहीं लग पाया है।

कुछ माह पहले हुई थी शादी
एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार रेशमी की शादी कुछ माह पहले इडवालस्यूं पट्टी के सुंदर गांव निवासी नरेश कुमार से हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी।

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ राजमणि पांडे ने बताया कि जब तक महिला मिल नहीं जाती तब तक मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed