{"_id":"667b880e8b16648daa0d3d8b","slug":"leopard-killed-tigress-two-cubs-rajaji-tiger-reserve-park-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: बाघिन के दो शावकों को गुलदार ने बनाया शिकार, राजाजी पार्क प्रशासन को चंद दिनों पहले मिली खुशी काफूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: बाघिन के दो शावकों को गुलदार ने बनाया शिकार, राजाजी पार्क प्रशासन को चंद दिनों पहले मिली खुशी काफूर
Wed, 26 Jun 2024 08:50 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (ऋषिकेश)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (ऋषिकेश)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:50 AM IST
सार
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन के लिए अच्छी खबर नहीं है। बाघिन के दो शावकों को गुलदार ने शिकार बना लिया। कुछ दिन पहले ही बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
बाघिन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन को चंद दिनों पहले मिली खुशी काफूर हो गई है। एक माह पूर्व एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से दो शावकों को गुलदार ने शिकार बना लिया है। मंगलवार को पार्क प्रशासन की पेट्राेलिंग टीम को शावकों के शव मिले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जिन्हें किया था पेपर लीक में डिबार, उन 375 में से 130 अभ्यर्थी हो रहे भर्तियों में शामिल
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलदार के हमले से इनकी मौत की पुष्टि हुई है। बाघिन शिकार के लिए क्षेत्र से काफी दूर निकल गई थी। इसी दौरान गुलदार ने शावकों पर हमला कर उन्हें मार दिया।
विज्ञापन