फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed the old woman.

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, मिला क्षत-विक्षत शव

Fri, 10 Jul 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (पौड़ी) Updated Fri, 10 Jul 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
leopard killed the old woman.

टिहरी जिले के भरपूर पट्टी के भटकोट गांव में गुलदार ने 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निवाला बना लिया। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना रात की है या सुबह की। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार मध्याह्न 12 बजे मिली।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर तहसीलदार बीएस मंडागी समेत वन विभाग और पुलिस की टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए गुलदार को मारने की मांग की।
विज्ञापन


टिहरी के भटकोट गांव में भुवना देवी पत्नी साधु सिंह अकेली रहती थी। भुवना के चार बेटे हैं। दो फौज में और दो दिल्ली में नौकरी करते हैं। उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने देखा कि भुवना देवी पत्नी साधु सिंह के घर के दरवाजे खुले हैं। बकरी भी कमरे में बंधी हुई है, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

150 मीट दूर मिला शव, सर था धड़ से अलग

leopard killed the old woman.

महिला के घर में नहीं दिखाई देने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। भुवना की भतीजी संध्या ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे बिजली गुल हो गई थी। उसकी ताई कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो गई थी। इसके बाद से ताई दिखाई नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

देवरानी छुनी देवी को घर से लगभग 150 मीटर दूर खेतों में उसका क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। उसका सिर धड़ से अलग था। जंगली जानवर ने उसके शरीर का अधिकांश भाग खा लिया था।
 
ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार मंडागी और थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी गांव पहुंचे। शाम को वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) प्रदीप कुमार और रेंज अधिकारी केएस रावत पिंजड़ा सहित गांव में पहुंचे।

गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग

leopard killed the old woman.

ग्रामीणों ने उनका घेराव करते हुए गुलदार को मारने की मांग की। ज्येष्ठ उप प्रमुख हवलदार सिंह और ग्राम प्रधान रतन सिंह राणा ने बताया कि इन दिनों बारिश हो रही है और बार-बार बिजली भी गुल हो रही है। ऐसी स्थिति में लोग घर से बाहर कैसे निकलेंगे? अधिकारियों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।

इधर, एसडीओ प्रदीप ने बताया कि गुलदार को आदमखोर घोषित करने और गोली मारने के संबंध में डीएफओ की मुख्य वन संरक्षक से वार्ता हुई है।

अनुमति मिलने के बाद शूटर तैनात कर दिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से गांव में चार विभागीय कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed