{"_id":"72b46f26c38c76f02caf0030ce1ccb53","slug":"leopard-killed-the-girl-child-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब चिल्लाते रहे, आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब चिल्लाते रहे, आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी में अपने गांव घूमने आई देहरादून की एक बच्ची को शुक्रवार शाम गुलदार आंगन से उठा ले गया। ग्रामीण उसकी खोज में काफी देर तक जुटे रहे। देर रात बच्ची की क्षतविक्षत लाश गदेरे के पास मिली। पीड़ित परिवार देहरादून में रहता है।
विज्ञापन
आंगन में खेल रही थी बच्ची
शुक्रवार शाम टिहरी जिले की ग्राम पंचायत थलेंडा में आठ वर्षीय मेघना घर के आंगन में खेल रही थी कि अचानक गुलदार उसे उठाकर ले गया। परिजनों ने हल्ला मचाया लेकिन गुलदार भाग निकला। ग्रामीण उसकी जंगल और आसपास खोज में जुट गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जगदीश लाल टीम के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं। काफी देर तलाश करने के बाद गदेरे के पास मेघना की क्षतविक्षत लाश मिली।
छुट्टी में आई थी गांव
मेघना के पिताजी विजय सिंह राणा परिवार समेत देहरादून में रहते हैं। उनके सभी बच्चे देहरादून में पढ़ते हैं और गर्मियों की छुट्टी में सभी गांव आए हुए थे। मेघना दो बहनों में दूसरे नंबर की है जबकि भाई सबसे छोटा है।
विज्ञापन