फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed the four year child.

चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार, मिला शव

Tue, 17 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर, कोटद्वार (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर, कोटद्वार (पौड़ी) Updated Tue, 17 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
leopard killed the four year child.

पौड़ी के लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में गुलदार ने एक वन गुर्जर के चार साल के बच्चे को मार डाला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रविवार शाम साढ़े पांच बजे की है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे अमोला के जंगल से बच्चे का अधखाया शव बरामद किया गया है। क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है।

लालढांग रेंज के सिगड्डी ब्लाक में ताछला के पास उडियाल तोक में वन गुर्जर कासिम का डेरा है। रविवार शाम को कासिम और उसके परिजन कलालघाटी शादी में गए थे। डेरे पर कुछ ही लोग थे। इसी बीच डेरे के आंगन में खेल रहे कासिम के चार साल के बच्चे आमिर को गुलदार उठाकर जंगल में चला गया।

विज्ञापन

सुबह जंगल में मिला बच्चे का सिर

leopard killed the four year child.

रातभर बच्चे की खोजबीन होती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ताछला और अमोला के ग्रामीण भी वन गुर्जर परिवार की मदद के लिए आ गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे घने जंगल से बच्चे का सिर बरामद हुआ है।

लालढांग के रेंजर रमेश भारती वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व उपनिरीक्षक महादेव डंगवाल ने बताया कि बच्चे का अधखाया शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भेजा जा रहा है। वहीं लाड़ले मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed