फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed the child.

बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, मिला शव

Sun, 18 Jan 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा) Updated Sun, 18 Jan 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
leopard killed the child.

अल्मोड़ा की जैंती तहसील के एक गांव से शुक्रवार शाम आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। रात भर खोजबीन करने के बाद सुबह बच्चे का शव मिला।

विज्ञापन


बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता दोनों बदहवाश हालत में हैं। घर से बच्चे को तेंदुए द्वारा उठा ले जाने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पितना गांव निवासी विशन सिंह का बेटा प्रमोद उर्फ लक्की (3) शुक्रवार शाम के पौने छह बजे घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान वहां तेंदुआ आया और लक्की को उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीण रातभर लक्की की खोजबीन में लगे रहे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

बच्चे के शव को नोंचता मिला तेंदुआ

leopard killed the child.
रातभर लक्की की खोजबीन के बाद शनिवार सुबह आठ बजे गांव से 400 मीटर दूर खाई के बीच झाड़ियों में छुपा तेंदुआ बच्चे के शव को नोचता दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे के शव को छोड़कर भाग निकला।

नरभक्षी घोषित करने की मांग
जैंती के एसडीएम अनिल कुमार चन्याल भी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि घटना की जानकारी शासन को भेजी जा चुकी है।

ग्रामीणों ने तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का मौहाल है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed