{"_id":"95a70d7f70ac0c853e7fed1ac4e895f4","slug":"leopard-killed-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की हत्या कर शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की हत्या कर शव नहर में फेंका
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 27 Jan 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रामनगर में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में सिंचाई नहर से रविवार को तेंदुए का शव मिलने से अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा मौत का कारण
तेंदुए के शरीर में बने जख्मों से किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई गई है। हाथीडंगर क्षेत्र में शव होने की सूचना के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। तेंदुआ नर है और उसकी उम्र सात साल आंकी गई है।
विज्ञापन
तेंदुए के नाक से खून निकल रहा था। जख्मों से वन विभाग यह मान रहा है कि हत्या के बाद तेंदुए के शव को नहर में फेंका गया होगा। वन परिसर कार्यशाला में शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार और योगेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
मौके पर एसडीओ जेपी सिंह, रेंजर जगमोहन रावत, कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन सतीश उपाध्याय, वन दरोगा निर्मल पांडे भी मौजूद रहे। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।