{"_id":"d24969f0538a3f502710ceaaa09b7eb5","slug":"leopard-killed-children-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को लेकर 'गायब' हुआ गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को लेकर 'गायब' हुआ गुलदार
अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 16 Sep 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में गुलदारों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोलीहाट के देवतुगभुनार गांव और बलीगांव में शनिवार को गुलदार एक बच्ची और एक बच्चे को आंगन से उठा ले गए।
विज्ञापन
घंटों तलाश के बाद बच्ची का क्षत विक्षत शव घर से पांच सौ मीटर दूर मिला तो बच्चे का शव पचास मीटर दूर खेत में मिला। ग्रामीणों ने आदमखोरों को मारने की मांग की है।
विज्ञापन
पढ़ें, संभलकर, अभी केदारनाथ जाने में जरा रिस्क है
विज्ञापन
देवतुंगभुनार निवासी मनोज राम की पुत्री अर्चना (4) शनिवार शाम अन्य बच्चों के साथ आंगन में खेल रही थी। शाम करीब छह बजे घात लगाकर बैठा गुलदार अर्चना को उठाकर ले गया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने के बाद ग्रामीणों ने उसके पीछे दौड़ लगाई लेकिन वह झाड़ियों में गुम हो गया। तुरंत प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दी गई।
रात करीब आठ बजे वन विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ बच्ची की खोजबीन की। रात करीब 10 बजे घर से पांच सौ मीटर दूर गधेरे में बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला। गुलदार ने बच्ची के कमर से नीचे का हिस्सा खा लिया था।
पढ़ें, अरे ये क्या, टेलीफोन और इंजीनियरिंग हिंदी के शब्द हैं!
उधर, गंगोलीहाट से ही करीब पांच किमी दूर बलीगांव में कक्षा दो का छात्र प्रियांशु (7) पुत्र पूरन राम आंगन में खेल रहा था। तभी उस पर भी गुलदार ने हमला बोल दिया। फिर बच्चे को लहुलूहान कर अपने साथ ले गया। बच्चे का शव घर से करीब 50 मीटर दूर खेत से बरामद हुआ। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...