गुलदार के लिए काल बने तेज रफ्तार वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलवार रात एक पांच वर्षीय नर गुलदार की मौत हो गई। वन रेंज अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार
श्यामपुर वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि रात करीब दस बजे तिरछी पुलिया के समीप एक नर गुलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही रात को स्टाफ ने मौके से शव कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
पढ़ें, महाराज और बहुगुणा को साधने में लगे हरीश
बुधवार सुबह पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस बिष्ट और उनकी टीम ने नर गुलदार (पांच वर्ष) का पोस्टमार्टम कराया।
अधिकारियों ने किया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि सिर में गहरी चोट लगने से गुलदार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद श्यामपुर रेंज कार्यालय में गुलदार को जला दिया गया।
पढ़ें, पिथौरागढ़ में होली पर गुटीय संघर्ष, पीएसी तैनात
इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी संतराम, श्यामपुर रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल, रसियाबड़ वन रेंज अधिकारी गीता राम पांडे और सुनील बटोला आदि कर्मी उपस्थित रहे।
तीन साल में आठ गुलदार की मौत
हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग वन्य जीवों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। हरिद्वार से चिड़ियापुर तक बेहद संवेदनशील वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले इस राजमार्ग पर तेज रफ्तार वन्य जीवों के साथ गुलदारों की मौत का सबब बनती जा रही है।
पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक
पिछले तीन साल में क्षेत्र में 8 गुलदारों की मौत हो चुकी है। इनमें से छह गुलदारों की मौत अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से हुई है। लेकिन न तो इन घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कोई उपाए तलाशें हैं और न वन विभाग इनके प्रति संजीदा नजर आ रहा है।
पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार
इसी वजह से 25 जुलाई 2010 से 19 मार्च 2014 तक श्यामपुर वन रेंज में 4 गुलदार, रसियाबड़ वन रेंज में 3 और चिड़ियापुर वन रेंज में 1 गुलदार की मौत हो चुकी है।
तीन साल में गुलदार की मौत का आंकड़ा
- 25 जुलाई 2010 को श्यामपुर स्थित तिरछी पुलिया के समीप वाहन की चपेट में आने से नर गुलदार की मौत
- 3 फरवरी 2011 को श्यामपुर स्थित श्रीराम आश्रम के समीप वाहन की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत
- 16 फरवरी 2011 में रसियाबड़ वन क्षेत्र में गुलदार की मौत।
- 8 सितंबर 2011 को श्यामपुर स्थित नलोवाला गांव में गुलदार की मौत।
- 18 अगस्त 2012 में रसियाबड़ वन रेंज में गुलदार की वाहन की चपेट में आने से मौत।
- 28 मई 2013 को चिड़ियापुर वन रेंज में एक मादा गुलदार वाहन की चपेट में आने से मौत।
- 24 अगस्त 2013 को रसियाबड़ स्थित पीली नदी के समीप वाहन की चपेट में आने से नर गुलदार की मौत।
- -18 मार्च 2014 को श्यामपुर स्थित तिरछी पुलिया के समीप वाहन की चपेट में आने से नर गुलदार की मौत।