फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed a women

महिला का गुलदार ने किया शिकार

Sat, 15 Nov 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धुमाकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, धुमाकोट Updated Sat, 15 Nov 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
leopard killed a women

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के धुमाकोट में किमखेत गांव की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। महिला पशु चराने गांव के पास ही जंगल गई थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों और वन कर्मियों का घेराव किया। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

विज्ञापन


नैनीडांडा ब्लाक के हल्दूखाल बाजार के निकट के किमखेत गांव की सरस्वती देवी (55) पत्नी स्व. रणजीत सिंह शुक्रवार को अपने पशु चराने के लिए जंगल गई थी। शाम को उसके पशु तो जंगल से लौटकर घर आ गए, लेकिन सरस्वती नहीं लौटी।
विज्ञापन


सरस्वती का आधा खाया शव मिला
ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला और ग्रामीण लौट आए। शनिवार तड़के फिर ग्रामीणों के साथ परिजन सरस्वती को खोजने के लिए जंगल गए। जंगल में सरस्वती का आधा खाया शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार राजपाल सिंह नेगी, थाना धुमाकोट से पुलिस की टीम और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव किया। ग्रामीणों ने इस बात पर भी रोष जताया कि गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी समय से गुलदार सक्रिय था, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।


जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने सीएचसी नैनीडांडा से चिकित्सकों की टीम भेजकर घटनास्थल पर ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पौड़ी वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी राजमणि पांडे का कहना है कि महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। गुलदार को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed