{"_id":"51a7e037cda58ddef1c52ab4955b1fce","slug":"leopard-killed-a-girl-in-deoprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा बनी तेंदुए का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं की छात्रा बनी तेंदुए का शिकार
अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Sun, 13 Oct 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह किरोड़ गांव निवासी किशोरी को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। वह अपनी सहेली के साथ शादी समारोह से वापस आ रही थी।
विज्ञापन
उसका शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर मिला। घटना के बाद उसकी सहेली सहमी सी है। भरपुर पट्टी के किरोड़ी गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा नीलम पुत्री रामजयसिंह चौहान गांव के ही एक विवाह समारोह से रविवार सुबह अपनी सहेली रेखा के साथ घर आ रही थी।
पढें, 18 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट
विज्ञापन
झपट्टा मार उठा ले गया
रास्ते में घात लगाए गुलदार नीलम पर झपट्टा मार उसे उठा ले गया। रेखा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। जानकारी मिलने पर उन्होंने हो-हल्ला मचाकर गुलदार का पीछा किया।
विज्ञापन
इससे डर कर गुलदार नीलम का शव झाड़ियों बीच छोड़ गया। अचानक घटी घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है। पीड़ित परिवार की लाड़ली पढ़ने में तेज थी जबकि उसके पिता रामजय सिंह चौहान गांव मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।
पढें, बदली परंपरा, 14 साल बाद दिन में हुई संधि पूजा
मुआवजा दिए जाने की मांग
घर में सबसे बड़ी बेटी को खो देने के बाद वह सहमे से हैं। मां रेशमा, भाई पंज और अंकुच का बुरा हाल है। ग्राम प्रधान मोहन सिंह समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की लापरवाही ही किशोरी की मौत का कारण बनी है।