फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed a girl in deoprayag

आठवीं की छात्रा बनी तेंदुए का शिकार

Sun, 13 Oct 2013 06:43 PM IST
अमर उजाला, देवप्रयाग
अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Sun, 13 Oct 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
leopard killed a girl in deoprayag

रविवार सुबह किरोड़ गांव निवासी किशोरी को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। वह अपनी सहेली के साथ शादी समारोह से वापस आ रही थी।

विज्ञापन


उसका शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर मिला। घटना के बाद उसकी सहेली सहमी सी है। भरपुर पट्टी के किरोड़ी गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा नीलम पुत्री रामजयसिंह चौहान गांव के ही एक विवाह समारोह से रविवार सुबह अपनी सहेली रेखा के साथ घर आ रही थी।

पढें, 18 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट
विज्ञापन


झपट्टा मार उठा ले गया
रास्ते में घात लगाए गुलदार नीलम पर झपट्टा मार उसे उठा ले गया। रेखा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। जानकारी मिलने पर उन्होंने हो-हल्ला मचाकर गुलदार का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे डर कर गुलदार नीलम का शव झाड़ियों बीच छोड़ गया।  अचानक घटी घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है। पीड़ित परिवार की लाड़ली पढ़ने में तेज थी जबकि उसके पिता रामजय सिंह चौहान गांव मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।

पढें, बदली परंपरा, 14 साल बाद दिन में हुई संधि पूजा

मुआवजा दिए जाने की मांग

घर में सबसे बड़ी बेटी को खो देने के बाद वह सहमे से हैं। मां रेशमा, भाई पंज और अंकुच का बुरा हाल है। ग्राम प्रधान मोहन सिंह समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की लापरवाही ही किशोरी की मौत का कारण बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed