{"_id":"5a114a064f1c1b4c528b4612","slug":"leopard-inside-the-home-mother-in-law-and-daughter-in-law-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर घुसा तेंदुआ, सास-बहू लहूलुहान, किस बहादुरी से बेटे ने बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर घुसा तेंदुआ, सास-बहू लहूलुहान, किस बहादुरी से बेटे ने बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोमेश्वर/अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर/अल्मोड़ा के ग्राम पंचायत डिगरा के एक घर के भीतर घुसे तेंदुए ने सास-बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी और मां को बचाने की कोई सूरत न देख 57 वर्षीय बेटे ने हिम्मत से काम लिया और फिर...
विज्ञापन
57 वर्षीय गृहस्वामी ने तेंदुए को जोरदार धक्का मारा। अप्रत्याशित हमले से हड़बड़ाया तेंदुआ खिड़की से छलांग लगाकर भाग गया। घायल सास-बहू को सोमेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
डिगरा गांव में भीम राम की गोशाला में शनिवार सुबह 4:30 बजे तेंदुआ घुस गया। वहां बकरियां बंधी थीं। तेंदुए के भय से बकरी का एक बच्चा गोशाला से लगे घर के भीतर आ गया। तेंदुआ भी बकरी के बच्चे के पीछे-पीछे कमरे में घुस गया और भीम राम की 65 वर्षीय मां विशुली देवी पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
विशुली के चिल्लाने की आवाज सुनकर 45 साल की बहू धनुली देवी उसको बचाने आई तो तेंदुए ने धनुली को भी लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भीमराम भी वहां आ पहुंचा। उसे और कुछ नहीं सूझा तो धनुली को दबोचे तेंदुए को जोरदार धक्का मार दिया।
घबराकर तेंदुआ खिड़की से छलांग लगाकर जंगल की ओर भागा
guldar
अचानक हुए इस हमले से तेंदुआ घबरा गया और खिड़की से छलांग लगाकर जंगल की ओर चला गया। परिजन दोनों घायलों को सोमेश्वर अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।
अल्मोड़ा बेस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वन क्षेत्राधिकारी विशन राम ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
अल्मोड़ा वन प्रभाग के एसडीओ पृथ्वीराज सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों घायल महिलाओं को 10-10 हजार की सहायता दी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा भेजा जा रहा है। इसके अलावा वन कर्मियों की टीम गांव में गश्त करेगी।