फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard in hospital

अस्पताल आए गुलदार को पिंजरे में किया कैद

Thu, 26 Dec 2013 09:35 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 26 Dec 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
leopard in hospital

ऋषिकेष में शहर के बीचोबीच स्थित एक नर्सिंग होम में गुलदार घुस आया। फिजियोथैरेपी कक्ष में बैठे गुलदार पर जैसे ही अस्पताल कर्मियों की नजर पड़ी वे सकते में आ गए।

विज्ञापन


दहशतजदा कर्मियों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। पुलिस, वन विभाग और राजाजी नेशनल पार्क की संयुक्त टीम ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज्ड कर पिंजरे में कैद किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


थमीं रहीं लोगों की सांसे
इस बीच नर्सिंग होम में मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं, जबकि बाहर गुलदार को देखने के लिए सड़कों, भवनों पर लोगों की भीड़ लगी रही।

तिलक मार्ग स्थित कोहली नर्सिंग होम के फिजियोथैरेपिस्ट अजय बहुगुणा रोज की तरह सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने फिजियोथैरेपी कक्ष का ताला खोला उनके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष में एक गुलदार बैठा हुआ था। बहुगुणा ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और दबे पांव कक्ष का दरवाजा बंद कर  लौट गए। अस्पताल में गुलदार घुसने की खबर से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी मच गई।

पकड़ने में पसीने छूटे
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और जाल डालकर गुलदार को पकड़ने की कोशिश की, तभी गुलदार फिजियोथैरेपी कक्ष में एग्जॉस्ट फैन के लिए छोड़े गए सुराख के रास्ते नगर पालिका परिसर में जल संस्थान के पंप हाउस नंबर दो के पीछे गड्ढे में जा छिपा।

रेस्क्यू टीम ने गहरे गड्ढे से निकालने की कोशिश की तो गुलदार फिर सुराख के रास्ते फिजियोथैरेपी कक्ष में जा घुसा। इस बीच टीम ने सुराख को बंद कर दिया। इसके बाद दोपहर में उसे पकड़ने के लिए बड़कोट रेंज से पिंजरा मंगाया गया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया।

हमले में गनर जख्मी
अस्पताल में उस वक्त भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जब फिजियोथैरेपी कक्ष से भागने के दौरान गुलदार ने वहां मौजूद कोतवाल आरएस असवाल के गनर मोहनलाल मंतवाल पर पीछे से हमला कर दिया।

गनीमत रही कि गनर की रायफल की नोक जैसे ही गुलदार को चुभी, वह कंधे पर पंजा मारने के बाद भाग गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

खूब छकाया पुलिस को
अस्पताल में घुसे गुलदार ने वन विभाग और पुलिस को खूब छकाया। फिजियोथैरेपी कक्ष से निकलकर गुलदार ने नगर पालिका परिसर में स्थित स्व. बडोनी हॉल के पास से छलांग लगाई और नगर पालिका के स्टोर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे ग्राउंड में जा छिपा।


वन विभाग ने यहां से खदेड़ा तो गुलदार जल संस्थान के पंप हाउस के पीछे गहरे गड्ढे में जा छिपा। इस दौरान गुलदार को छलांग लगाते देख लोग रोमांचित हुए।

पांच वर्षीय नर है गुलदार
वनक्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने बताया कि गुलदार नर है और उसकी आयु करीब पांच वर्ष है। रेंज अधिकारी ने बताया कि संभवत: वह गंगा पार राजाजी नेशनल पार्क या फिर ऋषिकेश रेंज से भटककर शहर के बीचोबीच पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed