फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard hunter interview

अब तक 11 गुलदारों का शिकार कर चुके हैं ये शिकारी

Sat, 24 Jan 2015 03:25 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jan 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
leopard hunter interview

कुंवर संजय सिंह और डा. प्रशांत सिंह की टीम ने आखिर एक सप्ताह बाद राजधानी देहरादून के बाजावाला फुलसनी में आदमखोर गुलदार का खौफ खत्म कर दिया। इनमें से एक के लिए जनता को दहशत से मुक्ति दिलाने का यह काम शौक है तो दूसरे के लिए परिवार की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वाह। दोनों का यह 11वां शिकार था। इससे पहले उत्तराखंड में ये दोनों दस आदमखोरों को ढेर कर चुके हैं।

विज्ञापन


बाजावाला में गुलदार को मारने पहुंचे शिकारियों की टीम मुरादाबाद निवासी व्यवसायी कुंवर संजय सिंह और पेशे से डेंटिस्ट दून के डालनवाला निवासी डा. प्रशांत सिंह की है। दोनों 17 साल से अपने खर्च पर आदमखोरों का शिकार कर रहे हैं। संजय ने बताया कि उनके परिवार में शिकार की परंपरा रही है।
विज्ञापन


दादा-परदादा जंगलों में शिकार करने जाया करते थे, बचपन में वह भी दादा संग निकल जाते थे। 80 के दशक में शिकार पर प्रतिबंध लगा तो परिजनों ने बंदूकें दीवारों पर टांग दीं। लेकिन उनका शौक खत्म नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने आदमखोरों के खौफ में जी रहे लोगों की मदद के लिए बंदूक उठा ली। बताया कि प्रशांत उनके परिचित हैं, उन्हें भी शिकार का शौक था। लिहाजा दोनों साथ हो गए। जहां भी आदमखोर की खबर मिलती, वह वहां पहुंच जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला शिकार 1998 में किया

leopard hunter interview

दो जनवरी 1998 को अल्मोड़ा के धौलादेवी में उन्होंने अपना पहला आदमखोर शिकार किया। इसके बाद लैंसडौन में दो और हरिद्वार में एक आदमखोर को ढेर किया। वर्ष 2010 में उन्होंने झाझरा में ही आदमखोर मारा।

नवंबर 2013 में धौलास में उन्होंने आदमखोर को मारा था। दोनों अब तक दस गुलदार मार चुके हैं। लेकिन उन्हीं गुलदारों का शिकार किया जाता है, जो वन विभाग द्वारा आदमखोर घोषित किए गए हों।

संजय तक ही चलेगी परंपरा
कुंवर संजय सिंह ने बताया परिवार की शिकार की परंपरा उन तक ही चलेगी। नई पीढ़ी में इस ओर कोई रुझान नहीं है। बताया कि बेटा विशाल आस्ट्रेलिया से एमबीए कर रहा है, लेकिन वह शिकार के नाम से ही दूर भागता है। उसका कहना है कि बेजुबानों की जान मत लो, उनकी जान बचाओ।

दो बजे चलाते थे सर्च अभियान

leopard hunter interview

आदमखोर का शिकार आसान नहीं था। वन विभाग और शिकारियों की टीम सतर्कता से काम को अंजाम देने में लगी थी। रात दो-दो बजे तक जान से खेलकर जंगल में सर्चिंग अभियान चलाना। हाड़ कंपाने वाली ठंड में मचान पर बैठना मौत से खेलने से कम नहीं था।

शिकारी टीम के लीडर कुंवर संजय सिंह ने बताया कि आबादी की वजह से होने वाला हो-हल्ला सबसे बड़ी मुसीबत था। पहले दिन जब मिशन असफल रहा तो इसकी प्रमुख वजह ग्रामीणों की ओर से शोर मचाना और पटाखे फोड़ना था। बावजूद इसके आदमखोर को मारना उन्होंने चुनौती की तरह लिया।

शाम चार बजे से मचान पर तैनात होने के बाद न खाने का पता न पीने का। सावधान और सतर्क निगाहें मचान के नीचे कुछ दूरी पर बंधे बकरे के इर्द-गिर्द होती थीं। जब गुलदार नहीं आता तो नीचे उतरकर सतर्कता से सर्च अभियान चलाते। बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से अभियान में व्यवधान पड़ा।

तीन रेंज के वनकर्मी लगे थे अभियान में
एसडीओ गुलवीर सिंह ने बताया कि उनकी तीन रेंज की टीमें अभियान में लगाई गई थी। मालसी रेंज, झाझरा रेंज और आसारोड़ी रेंज के वनकर्मियों को शिफ्ट में ड्यूटी पर लगाया गया था, ताकि शिकारियों का हौंसला भी बढ़ा रहे और काम भी हो जाए।

आबादी पर निर्भर हो गए गुलदार

leopard hunter interview

शिकारी कुंवर संजय सिंह ने बताया कि गुलदार का बार-बार आबादी में आना कोई अचरज की बात नहीं है। दरअसल, गुलदार के लिए भोजन का संकट सबसे बड़ी परेशानी है। गुलदार का 80 प्रतिशत भोजन केवल आबादी में रहने वाले कुत्तों, गाय, सूअर और बकरी पर निर्भर हो गया है। इस वजह से जब वह आबादी में कुत्तों का शिकार करने आते हैं तो इंसान भी उनका शिकार हो जाते हैं। अगर आदमखोर से निजात पानी है तो गुलदार के भोजन का संकट दूर करना होगा।

तीन आदमखोर मरवा चुका है गजेंद्र
आदमखोर के आने की सूचना मिलते ही उन्हें कुलबुलाहट होने लगती है। उसका शिकार करवाने के लिए वह तैयार हो जाते हैं। फुलसनी में शुक्रवार को जब आदमखोर मारी गई तो उनके चेहरे पर अलग ही सुकून नजर आया।

वन विभाग की झाझरा रेंज में संविदा पर तैनात गजेंद्र पैन्यूली इस अभियान का अहम हिस्सा थे। गजेंद्र ने बताया कि इससे पहले दो और आदमखोर को मारने में वह शिकारियों की टीम का साथ दे चुके हैं। रोडवेज से रिटायर्ड गजेंद्र के लिए आदमखोर के शिकार अभियान का हिस्सा बनना शौक है। शुक्रवार शाम झाझरा रेंज में कोने में खड़े गजेंद्र अपनी एक और जीत पर संतुष्ट नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed