{"_id":"983a7eff26ef2b96ff3bcab10becdf61","slug":"leopard-escape-from-cave","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली खाने सुरंग में घुसा शिकारी और फंस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली खाने सुरंग में घुसा शिकारी और फंस गया
अमर उजाला, कालागढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ रेंज में सोमवार की शाम रामगंगा बांध की टीटू सुरंग में घुसा गुलदार सकुशल वापस निकल आया है। गुलदार के सुरक्षित होने से वन विभाग ने राहत की सांस ली। विभागीय टीम चौबीस घंटे से सुरंग पर नजरें गड़ाए हुए थे।
विज्ञापन
रामगंगा नदी में घुंसा
रामगंगा बांध के स्पिलवे से निकलने वाली टीटू सुरंग बीहड़ जंगलों के बीच रामगंगा नदी में निकलती है। यहां खतरनाक और हिंसक जीवों का बसेरा रहता है।
बाघ, गुलदार के साथ ही यहां पर मगरमच्छ और घड़ियाल भी डेरा डाले रहते हैं। जो मछली खाने के लिए आते हैं। माना जा रहा है कि गुलदार भी मछली खाने आया होगा और पानी बंद होने की वजह से अंधेरी सुरंग में जा घुसा।
विज्ञापन
अधिकारियों रहे चौकस
गुलदार के सुरंग में घुसने से वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा था। वन विभाग की टीम गुलदार के बाहर निकलने की आस लगाए बैठी रही।
कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि सोमवार रात को गुलदार सुरंग से बाहर आया और जंगल में चला गया।