{"_id":"5990837d4f1c1bb03c8b482f","slug":"leopard-enter-jawahar-navodaya-school-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय में घुसा तेंदुआ, कक्ष में मौजूद थे 300 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय में घुसा तेंदुआ, कक्ष में मौजूद थे 300 बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यायल में तेंदुआ घुस गया। उस वक्त कक्ष में 300 बच्चे मौजूद थे। हड़कंप मच गया। हो-हल्ले के बीच सब बच्चे इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार का है। दुधारखाल मार्ग पर ग्रामपंचायत खैरासैण के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार रात गुलदार(तेंदुआ) घुसने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नौ बजे विद्यालय परिसर में गुलदार की दहाड़ से दहशत फैल गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में शिक्षा ले रहे करीब तीन सौ बच्चों को उनके शयन कक्ष में बंद कर दिया।
विज्ञापन
हो हल्ला कर गुलदार को भगाने का प्रयास शुरू कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जंगली जानवरों से बच्चों की सुरक्षा की मांग की।
कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण अधूरा किए जाने के कारण अक्सर जंगली विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं।