फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard caught in almora.

घर में घुसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज का पकड़ा

Sun, 23 Aug 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 23 Aug 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
leopard caught in almora.

अल्मोड़ा के दुगालखोला मोहल्ले में एक घर में घुसे तेंदुए के शावक को वनकर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम दुगालखोला मोहल्ले में घर की गैलरी में घुसे तेंदुए के शावक को रात में ही पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। एक साल का तेंदुए का शावक स्वस्थ है।

बीती शाम एक तेंदुआ दुगालखोला में पूरन सिंह रावत के घर की गैलरी में घुस गया था। गैलरी में तेंदुए को देख परिजन और लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना वन कर्मियों को दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। रात में मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। वन कर्मी पिंजरा और ट्रेंकुलाइज गन लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज गन से तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन दागा। तेंदुआ के बेहोश होने पर वनकर्मी उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए का शावक पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी उम्र करीब एक वर्ष है। रविवार रात तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग

अल्मोड़ा। नगर के कई मोहल्लों में आए दिन तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। नगर के पनियाउडियार, कपीना, एनटीडी, रानीधारा समेत नगर के कई क्षेत्रों में आए दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है।

कई स्थानों पर तेंदुए के शावक भी घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए के क्षेत्र में सक्रिय होने से लोग शाम को घरों में कैद हो जाते हैं। तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से लोगों में रोष है।


ज्ञापन देने वालों में युकां के पूर्व अध्यक्ष रोबिन मनोज भंडारी, सभासद अशोक पांडे, मुकेश सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, रोहित रौली, नवीन चंद्र तिवारी, हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, प्रकाश पांडे आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed