फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard captured in trap.

दो दिन फंसे रहने के बाद बच निकला गुलदार

Sat, 22 Nov 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 22 Nov 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
leopard captured in trap.

उत्तराखंड के श्रीनगर में एक गुलदार जंगल में लगाए गए फंदे में दो दिन तक फंसा रहा और आखिरकार उसने खुद को फंदे से छुड़ा लिया। ग्रामीणों की मानें तो खंडाह में दो दिनों से गुलदार क्लच वायर के फंदे में फंसा था। शनिवार को गुलदार किसी तरह फंदे से छूटकर कर भागने मे कामयाब हुआ।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने गुलदार का पांव क्लच वायर से जख्मी होने की आशंका जताई है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उन्हें गुलदार के फंदे में फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर से करीब 8 किमी दूर खंडाह के समीप गदेरे में गुलदार दो दिनों तक क्लच वायर के फंदे में फंसा रहा। ग्रामीणों का कहना है बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान श्रीनगर में रह रहे कंजड़ों (सपेरे जाति के लोग) को पुलिस प्रशासन ने वहां से हटा दिया था। तब इन लोगों ने खंडाह के समीप डेरा डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो बन सकता है आदमखोर

leopard captured in trap.

ग्रामीणों का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने यहां कुछ स्थानों पर क्लच वायर के फंदे लगाए थे। ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार शाम को ही गुलदार को गदेरे के समीप खेत के ऊपर पेड़ों के बीच देखा था।

उनको लगा कि गुलदार घात लगा कर बैठा है। शनिवार सुबह नेपाली मजदूरों ने गुलदार को उसी स्थान पर फंसे हुए देखा। करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने पर गुलदार किसी तरह अपना पैर छुड़ाकर भाग निकला।

ग्रामीण कमल रावत का कहना है कि क्लच वायर के फंदे से गुलदार के पांव जख्मी हो सकता है। यदि गुलदार को पकड़कर पांव का इलाज नहीं किया गया तो गुलदार के आदमखोर होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। डीएफओ राजमणि पांडे का कहना है कि उन्हें गुलदार के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed