फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard attack on women and killed in raiwala 

हरिद्वार: महिला को देख झपट पड़ा गुलदार, नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Wed, 08 May 2019 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on women and killed in raiwala 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

गुलदार ने बुधवार को मोतीचूर बस्ती की एक महिला को अपना निवाला बना लिया। यह बस्ती राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से सटे हरिपुरकलां में स्थित है। महिला घर से कुछ दूरी पर सूखी नदी के किनारे गोबर डालने गई हुई थी।

विज्ञापन


नदी से कुछ दूरी पर जंगल में महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में राजा जी पार्क प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन


देवकी देवी, उम्र 46 वर्ष पत्नी उम्मेद सिंह गोबर डालने सूखी नदी की तरफ निकली थी। जब काफी देर वह तक वापस नहीं लौटी तो उसे आस-पड़ोस में तलाशा गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सिरा हाथ न आया तो अनहोनी के आशंका से राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज को सूचना दी गई। साथ ही ग्रामीण देवकी देवी की तलाश में नदी किनारे और जंगल में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार शाम को महिला का क्षत विक्षत शव जंगल में पड़ा मिला। रेंज अधिकारी एसएस नेगी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला को गुलदार ने खाया है। महिला का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका देवकी देवी के घर में पति और दो पुत्र हैं। 

11 दिन पहले ही कराई थी बेटी की शादी
मृतका देवकी देवी के घर में खुशी का माहौल था, जो अचानक गम में बदल गया। उसने 11 दिन पहले ही 26 अप्रैल को अपनी पुत्री का विवाह संपन्न कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed