{"_id":"0bf6db560bd48cddab73e7cdf86ee56a","slug":"leopard-attack-on-lebour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने किया मुकाबला तो भागा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर ने किया मुकाबला तो भागा गुलदार
ब्यूरो / अमर उजाला, चकराता
Updated Sun, 15 Mar 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता छावनी बाजार में श्रमिक और गुलदार के बीच हुए मुकाबले में गुलदार भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
छावनी बाजार के करीब ग्वांसा पुल के पास निर्माण कार्य में लगे श्रमिक पर गुलदार ने हमला कर दिया। श्रमिक ने डटकर मुकाबला किया तो गुलदार भाग खड़ा हुआ। हालांकि, श्रमिक की बांह और पैर को गुलदार ने पंजों से जख्मी कर दिया। श्रमिक को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इधर, गुलदार के हमले के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्वांसा पुल के समीप मजदूर काम में जुटे हुए थे। बताया गया कि पास में ही झाड़ियों में गुलदार छिपा बैठा था। करीब 11 बजे अचानक उसने नेपाली मूल के श्रमिक रतन सिंह (44) पुत्र उज्जवल सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार ने श्रमिक के बांह और पैरों पर पंजे मारे। बिना घबराए श्रमिक ने गुलदार का मुकाबला किया। पास खडे़ मजदूर भी साथी को बचाने के लिए दौड़ पडे़। श्रमिकों के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल साथी को लेकर मजदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता पहुंचे।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चकराता वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. दिवाकर सिन्हा ने कहा कि रेंज अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।