फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard attack on girl

गुलदार ने किया युवती पर हमला

Tue, 25 Feb 2014 02:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Feb 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on girl

क्लेमेंटटाउन में हाथियों के उत्पात के बाद अब कौलागढ़ में गुलदार का आंतक फैल गया है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम आबादी क्षेत्र में घुसे गुलदार ने एक युवती पर हमला कर दिया। हालांकि, युवती बाल-बाल बच गई। गुलदार ने इसके बाद एक कुत्ते पर भी हमला किया, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वह उसे छोड़ जंगल की ओर भाग निकला।

घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सोमवार शाम कौलागढ़ पावर हाउस के पास रहने वाली खुशबू रतूड़ी मोबाइल पर बात करते हुए घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। इस बीच अचानक कुत्ते तेजी से भौंकने लगे।
विज्ञापन


खुशबू कुछ समझ पाती, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। इस बीच एक कुत्ता सामने आया तो गुलदार खुशबू को छोड़ उस पर लपक गया। युवती के शोर मचाने पर लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने शोर किया तो गुलदार जंगल में भाग निकला। फॉरेस्टर हरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि गुलदार की तलाश जारी है। साथ ही क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। स्थानीय लोगों को भी गुलदार से बचाए रखने के लिए अलर्ट किया जा रहा है।

गुलदार की आमद कई बार दर्ज
यह क्षेत्र एफआरआई के पास है। वहां जंगलों में गुलदार की आमद कई बार दर्ज की जा चुकी है। डीएफओ सुशांत पटनायक ने बताया कि जंगली जानवरों के हमले से बचाने के लिए लगातार विभाग प्रयासरत है।


उन्होंने बताया कि जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिला दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले क्लेमेंटटाउन में हाथी के एक जोड़े ने काफी उत्पात मचाया था। कई घरों की दीवारें भी तोड़ डाली थीं। वन विभाग की टीम यहां भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed