क्रिकेट मैच में घुस आया गुलदार, खिलाड़ी पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक के वीणा मल्ली गांव में घर से कुछ दूर मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक बालक पर गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल बच्चे को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
वीणा मल्ली गांव निवासी जयपाल बिष्ट का 11 वर्षीय पुत्र रोहन सोमवार को सुबह अपने साथियों के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। रोहन गेंद लाने के लिए मैदान से नीचे गया, तभी वहां पर घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
साथियों के शोरगुल और अन्य ग्रामीणों के भी मौके पर पहुंचने से गुलदार रोहन को घायलावस्था में छोड़कर भाग गया। परिजन और क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटद्वार रेफर कर दिया गया।
गले में घाव होने से सांस लेने में दिक्कत
रोहन के गले में घाव होने से उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ राजमणि पांडे बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। घटना स्थल पर पिंजरा लगाया जा रहा है।
प्रदर्शन करेंगी महिलाएं
गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए पूर्व प्रमुख रामेश्वरी जोशी, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी की अगुवाई में क्षेत्र की महिलाएं मंगलवार को रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी ने वन विभाग पर ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।
एक महीने में तीसरी घटना
विकासखंड पोखड़ा बीणा मल्ली गांव और आसपास में गुलदार ने एक महीने के अंतराल में तीसरा हमला किया है। एक महीने पहले इसी गांव की किशोरी रानी पर गुलदार ने हमला किया था। 19 अप्रैल को पड़ोसी गांव धार की बीणा में गुलदार एक महिला चांदनी देवी पर भी हमला कर चुका है।