{"_id":"4c2745bcebc88d3e576e532b8cc01892","slug":"legislative-building-in-gairsain","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंणसैण में किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंणसैण में किया भूमि पूजन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Nov 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राज्य गठन के 13 साल पूरे होने पर शनिवार को भराड़ीसैंण में विधान भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 13 मिनट चली इस पूजा में कई कांग्रेसी मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री अमृता रावत एवं डिप्टी स्पीकर अनुसूया प्रसाद मैखुरी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
सत्र चलते रहेंगे
भूमि पूजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधान भवन बनने के बाद यहां लगातार सत्र चलते रहेंगे। डिप्टी स्पीकर ने इस दौरान चमोली को ओबीसी घोषित करने की मांग रखी। कहा कि इससे पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
कपकोट के विधायक ललित फर्सवाण, विधायक राजेन्द्र भंडारी जीतराम समेत कई पालिकाध्यक्ष मौजूद रहे। विधान भवन पूजन के साथ ही मौके पर कई प्रशानिक आला-अधिकारी जूटे रहे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
पढ़ें, सीएम की चाची ने दी आत्मदाह की 'धमकी'
तैयारियों का जायजा लिया
शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर व एसडीएम ने भराड़ीसैंण में तैयारियों का जायजा लिया। सन 1978 में भराड़ीसैंण में स्थापित विदेशी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र एशिया में अपने तरीके का पहला संस्थान था। इस प्रक्षेत्र के लिए डेनमार्क से आयतित जर्सी गाय मंगाई गई, जिससे स्थानीय नस्ल की गायें पैदा करने की योजना थी।
डेनमार्क से की थी तुलना
वर्ष 1975 में सीएम के रूप में हेमवती नंदन बहुगुणा ने भराड़ीसैंण की तुलना डेनमार्क से करते हुए कहा था कि यहां पशुपालन का बड़ा संस्थान व अनुसंधान केंद्र बनना चाहिए। उनके सपने को आगे बढ़ाते हुए तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री डा. शिवानंद नौटियाल ने भराड़ीसैंण में विदेशी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र स्थापित किया।
पढ़ें, केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी, दून वासियों पर भारी
परवाड़ी, मरोड़ा, सारकोट व चोरड़ा वन पंचायतों की 500 एकड़ भूमि में स्थापित इस विदेशी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र के 100 एकड़ भूमि में विधानसभा भवन सहित अन्य संबंधित भवनों का निर्माण होना है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के मौजूद न होने से लोगों में कुछ मायूसी भी है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...