फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Leave the throne' campaign from 10

10 नवंबर से प्रदेश में ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेंगे राज्य निर्माण आंदोलनकारी

Thu, 05 Nov 2020 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
'Leave the throne' campaign from 10
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

राज्य निर्माण आंदोलनकारी 10 नवंबर से प्रदेश में ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य निर्माण आंदोलनकारी जेपी पांडे की पहली पुण्यतिथि पर हरिद्वार से अभियान की शुरुआत होगी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 

 

ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 10 नवंबर को प्रदेशभर के आंदोलनकारी हरिद्वार में गंगा नदी के पवित्र तट पर बने जयराम आश्रम पहुंचेंगे। यहां स्व. पांडे की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आश्रम से हरकी पैड़ी तक रैली निकाली जाएगी। हरकी पैड़ी में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

विज्ञापन


इस मौके पर पांडे की स्मृति में दीपदान भी किया जाएगा। धीरेंद्र प्रताप और समिति के अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंदोलनकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी जेपी पांडे के सपनों के अनुरूप गैरसैंण को स्थाई राजधानी ना बनाए जाने, आंदोलनकारी आरक्षण लागू न करने, बाकी बचे आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण न होने, पलायन पर रोक न लगने और भ्रष्टाचार व बेरोजगारी पर रोक लगाने में असमर्थ रहने पर आंदोलनकारी अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अन्य संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें धीरेंद्र प्रताप, हरि कृष्ण भट्ट, मनीष नागपाल, नवीन जोशी, सावित्री नेगी, डॉ. विजेंद्र पोखरियाल और अनिल जोशी को शामिल किया गया है। बैठक में विजय भंडारी, देवी प्रसाद, अनिल पंत, प्रेमा धोनी, नरेंद्र डंगवाल, अवतार सिंह बिष्ट, नमन चंदोला, अरुणा थपलियाल, उमेद सिंह मेहर, देवेंद्र रावत, उमाशंकर लोनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed