{"_id":"69a991d597293038e90165c5","slug":"leave-of-officials-cancelled-for-assembly-session-dehradun-news-c-5-drn1043-914380-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
-मुख्य सचिव ने नौ से 13 मार्च के बीच रद्द कीं छुट्टियां
-दफ्तर में रहना होगा, छुट्टी बाद भी उपलब्धता जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अफसर को दफ्तर से छुट्टी नहीं मिलेगी बल्कि छुट्टी के बाद भी उन्हें दफ्तर या फोन पर उपलब्ध रहना अनिवार्य होगा।
प्रदेश में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में नौ मार्च से 13 मार्च के बीच विधानसभा सत्र होने जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी प्रमुख सचिव, विशेष प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिवों को पत्र भेजा है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सत्र अवधि में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर और विधानसभा से संबंधित अन्य बिंदुओं पर वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए अफसरों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। सत्र अवधि में विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अफसर का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
सभी अधिकारियों को ये भी निर्देश है कि वे कार्यालय की अवधि खत्म होने के बाद भी अपने कार्यालय या फोन पर उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।