फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   learned wrestling through tv

टीवी देख सीखी कुश्ती, जीता गोल्ड

Sun, 17 Nov 2013 03:55 PM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sun, 17 Nov 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
learned wrestling through tv

टेलीविजन पर कुश्ती देखकर तैयारी करने वाला थराली तहसील के डुंग्री गांव का छात्र गंभीर सिंह हरिद्वार में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन


पढ़ें, इस बार एक्स्ट्रा पावर के साथ आया है डेंगू
विज्ञापन


थराली तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर सोलपट्टी क्षेत्र के डुंग्री गांव के मनमोहन सिंह की तीन संतानों में सबसे छोटा पुत्र गंभीर सिंह गांवली देवी शिक्षा समिति जनता जूनियर हाईस्कूल का 8वीं का छात्र है। उसने हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को कुश्ती के 55 किलोभार वर्ग में गोल्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, यह संकल्प लेने से होगी संतान की प्राप्ति

ब्लॉक खेल समन्वयक शिवपाल सिंह नेगी बताते हैं कि गंभीर का खेल के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था। बिना कोच और ट्रेनिंग के उसने मैदान पर कुश्ती का वह खेल खेला, मानों वह महीनों से कोचिंग ले रहा हो।

इनका कहना है
कक्षा 8वीं के छात्र गंभीर ने टीवी पर खेल को देखकर उसकी बारीकियों को समझकर उसे मैदान में साबित करना सचमुच किसी चमत्कार से कम नहीं है।
- मातादीन गौतम बीईओ थराली

गंभीर हमारे विद्यालय में एलकेजी से पढ़ रहा है। पठन-पाठन के साथ खेलों में उसका सानी कोई नहीं है। गांव में कुश्ती को इस बच्चे ने नया मुकाम दिया है। वह विद्यालय का जनरल मोनेटर भी है।
- चरण सिंह रावत, प्रधानचार्य गांवली देवी शिक्षा समिति जनता जूनियर हाईस्कूल सोल डुंग्री (थराली)

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed