{"_id":"67116bae4529b301400a4296","slug":"lbs-academy-employee-committed-suicide-by-hanging-himself-dehradun-news-c-5-1-drn1030-527515-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एलबीएस अकादमी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एलबीएस अकादमी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सरकारी आवास में अकेला रहता था अनुकूल, पुलिस कर रही जांच
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड सुभाष ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर तो कमरे के दरवाजा पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा। मृतक की शिनाख्त अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत था और सरकारी आवास में अकेले रहता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-
महिला के रूप में सजा था शव
शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि अनुकूल रावत का शव महिला के रूप में सजा हुआ था। उसने साड़ी, हार पहनने के साथ ही शृंंगार किया था। बताया कि पूछताछ में मानसिक रूप से परेशान रहने की बात भी सामने आई है। काॅल डिटेल खंगालने के साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन