फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lawyers strike in Dehradun Home Secretary DM and SSP reached among the lawyers Uttarakhand news

Dehradun: वकील मांगों को लेकर आंदोलनरत, हड़ताल खत्म कराने पहुंचे गृह सचिव शैलेश बगौली-जिलाधिकारी और एसएसपी

Sat, 22 Nov 2025 01:29 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Nov 2025 01:29 PM IST
सार

देहरादून में वकील अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। आज गृह सचिव, डीएम और एसएसपी वकीलों के बीच पहुंचे। 

विज्ञापन
lawyers strike in Dehradun Home Secretary DM and SSP reached among the lawyers Uttarakhand news
वकीलों के बीच पहुंचे गृह सचिव, डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 दिन से हड़ताल कर रहे देहरादून के वकीलों को मनाने के लिए आज राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली और जिलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन


वकीलों की सबसे प्रमुख मांगें चैंबर निर्माण और इसके लिए पर्याप्त भूमि आवंटन से जुड़ी हैं। अधिकारियों ने वकीलों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। गृह सचिव बगौली ने वकीलों की मांगों पर व्यापक समाधान की बात कही और कहा कि ज़िला प्रशासन इसमें पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ने भी सहयोग का वादा किया है।
विज्ञापन


गृह सचिव बगौली ने कहा कि अधिवक्ता चैंबर्स के लिए पांच बीघा ज़मीन है, जो कम पड़ रही है तो इंतजाम किया जाएगा। हमें मेडिकल कॉलेज की भी आवश्यकता है। अगर हम मास्टर प्लान कर लें तो सभी की आवश्यकताएं पूरी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि और ज़मीन की आवश्यकता होने पर वह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 गृह सचिव ने बताया कि मास्टर प्लानिंग में ज़िला प्रशासन और वकीलों के प्रतिनिधि भी रखे जाएंगे। पूरे एरिया की मास्टर प्लानिंग करेंगे, जो स्थान दिलाना है वह दिलाएंगे, मिल-जुल कर समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा वकीलों पर लगने वाले चार्जेस पर भी निर्णय लिया जाएगा और हरिद्वार रोड पर कोर्ट चेंबर के बीच अंडर पास ज़रूर बनवाएंगे। आखिर में उन्होंने वकीलों से धरना खत्म करने की बात कही।


ये भी पढ़ें..Dehradun: दूसरे राज्यों से शादी कर उत्तराखंड आईं बेटियों को लाने होंगे कागज, जल्द शुरू होने जा रहा है एसआईआर

कुछ वकील नेताओं ने जताया रोष
 वकील नेताओं का कहना था कि सरकार को केवल चेंबर निर्माण या मास्टर प्लान में सहयोग नहीं देना चाहिए, बल्कि उन्हें इस पूरी परियोजना की ज़िम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने सरकार की ओर से ठोस, लिखित और समयबद्ध कार्रवाई की मांग दोहराई। यह देखना होगा कि सरकार के शीर्ष प्रतिनिधियों से आश्वासन मिलने के बाद, वकील अपना धरना समाप्त करते हैं या नहीं, और उनकी आगे की रणनीति क्या होगी। इस बार बार शाम तक निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed