{"_id":"5cc1e82fbdec225f412ddec7","slug":"lawsuit-may-register-on-uttarakhand-technical-university-fraud-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड तकनीकी विवि में पीएचडी फर्जीवाड़े को लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड तकनीकी विवि में पीएचडी फर्जीवाड़े को लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
Fri, 26 Apr 2019 01:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में रेवड़ी की तरह पीएचडी बांटने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो चुकी है। इस पर विधिक राय भी ले ली गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि में वर्ष 2009 से लेकर 2017 के बीच की पीएचडी की जांच हुई। इन मामलों की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। शासन ने तकनीकी विवि को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसमें 2017 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी शामिल है।
विज्ञापन
मामले में अब विवि की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुकदमे में कई अधिकारियों के भी नाम शामिल हो सकते हैं। पुलिस की जांच के बाद कई और पर शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन
उन सभी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी, जिन्होंने नियम-कायदे तोड़कर पीएचडी की डिग्री रेवड़ी की तरह बांटी हैं। इस बाबत शुक्रवार को शासन में बैठक भी बुलाई गई है।