{"_id":"6a458002294fcffff301a591","slug":"late-tuesday-night-a-massive-fire-broke-out-in-a-two-storey-residential-chhani-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1008288-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजली की चिंगारी से धधकी दो मंजिला छानी, मवेशी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजली की चिंगारी से धधकी दो मंजिला छानी, मवेशी जले
Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कालसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंजरा के पजौठा गांव में मंगलवार देर रात बिजली की तारों से निकली चिंगारी के कारण दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी छानी को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन छानी में बंधे मवेशी और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को देकर पीड़ित परिवार ने राहत सहायता की मांग की है। ग्राम पंचायत भंजरा के पजौठा निवासी भोपालू की मसोटी खड़ा स्थित आवासीय छानी में आग लगने से पूरी दो मंजिला छानी जलकर राख हो गई। आग में दो गाय, एक भैंस और आठ बकरियां जिंदा जल गईं। इसके अलावा खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामग्री भी नष्ट हुई है। ग्रामीणों के अनुसार छानी के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार टूटने से निकली चिंगारी के आग लगी है। सूचना मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा राणा ने राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन