फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   last chance for pensioner to make Aadhar card

आधार बनवाने का अंतिम मौका, जल्दी करें नहीं तो पेंशन हो जाएगी बंद

Fri, 26 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
last chance for pensioner to make Aadhar card

समाज कल्याण विभाग के पेंशन धारकों के लिए आधार कार्ड बनवाने का अंतिम मौका है। विभाग की ओर से इसका रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिले में सौ जगहों पर अलग-अलग दिन यह कैंप लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जिन विभागों की योजनाओं में आधार कार्ड की आवश्यकता है, वह सभी विभाग इस कैंप में शामिल रहेंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन लेने वाले जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं।
विज्ञापन


उनके आधार कार्ड बनाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जिले में पंचायत स्तर पर सौ जगहों पर एक से 26 जून तक कैंप लगाए जाने का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।

इन कैंपों में आधार कार्ड पंजीकरण, संशोधन, प्रिंटिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला परियोजना एवं बाल विकास अधिकारी अपने स्तर से रोस्टर के अनुसार छूटे हुए लाभार्थियों का पंजीकरण कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से होगी शुरुआत

last chance for pensioner to make Aadhar card

​संबंधित तहसीलदार एवं विकास खंड के अधिकारी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अभियान की सफलता के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 

डोईवाला से होगी शुरुआत
एक जून को डोईवाला से कैंप की शुरुआत होगी। जो कि रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, कालसी, चकराता, ऋषिकेश, डोईवाला, नगर निगम देहरादून, मसूरी आदि जगहों पर अलग-अलग दिन लगेगा। कैंप का समापन 28 जून को कालसी में होगा। 

आधार कार्ड बनवाने पहुंचने वाले लोग पूर्ण और सही दस्तावेज लाएं। दस्तावेजों का गहनता से परीक्षण किया जाएगा। अनुपयुक्त पाए जाने वाले नागरिकों के आधार कार्ड का पंजीयन नहीं किया जाएगा। यदि कोई आधार कार्ड बनाने वाली फर्म मौके पर नहीं पहुंचती है तो उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

-वंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed