फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laptop and mobile stolen from a room in

Dehradun News: प्रेमनगर में कमरे से लैपटॉप, मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Laptop and mobile stolen from a room in
प्रेमनगर में कमरे से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने के आरोपी कमलदीप देवराड़ी (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डेल कंपनी का लैपटॉप, दो आईफोन, रेडमी और मोटोरोला के मोबाइल, पर्स और 5590 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि 19 सितंबर को व्हाइट हाउस के पीछे दशहरा मैदान निवासी रवि सैनी ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके, उनके दोस्त और पड़ोसी के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

संदिग्धों के आने-जाने वाले रास्तों की फुटेज के साथ स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद ली गई। पुलिस ने पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों का भी सत्यापन किया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ठाकुरपुर पेट्रोल पंप से आगे कूड़ा डंपिंग जोन के पास चेकिंग के दौरान कमलदीप को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने नशे और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक चोरी किए मोबाइल बेचने की तैयारी में था, इससे पहले ही वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed