फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide on Kedarnath Road Many Pilgrims injured Road Blocked

केदार यात्रा मार्ग पर मलबे की चपेट में आकर 15 यात्री घायल, खच्चर संचालक की मौत, यात्रा रुकी

Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्त्यमुनि Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Landslide on Kedarnath Road Many Pilgrims injured Road Blocked
- फोटो : फाइल फोटो

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर छोटी लिनचौली के पास मलबे की चपेट में आने से एक खच्चर संचालक की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। इनमें 13 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रुप से घायल दो यात्रियों को भीमबली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद फिलहाल केदारनाथ यात्रा को रोक दिया है। शुक्रवार को मौसम का रुख देखने के बाद ही यात्रा संचालित की जाएगी। केदारघाटी में लगातार बारिश के चलते बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे छोटी लिनचौली के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने से खच्चर संचालक प्रदीप पुत्र बसंत सिंह निवासी पोखरी (चमोली) अपने खच्चर के साथ खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


खच्चर संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका खच्चर भी नहीं बचा। मलबे की चपेट में आने से 15 यात्री भी घायल हो गए। इनमें गंभीर घायल दो यात्रियों को भीमबली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भीमबली और लिनचौली से एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पैदल मार्ग अवरुद्ध होने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है, शुक्रवार को मौसम को देखते हुए यात्रा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ और गौरीकुंड के बीच करीब एक हजार तीर्थयात्री ठहरे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीआरएफ और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos

हादसे में घायलों की सूची

01-नारायण उपाध्याय (56) पुत्र मनोहर, निवासी रतलाम, मध्य प्रदेश
02-पीआरडी जवान प्रदीप (28) हमराह, सेक्टर मजिस्ट्रेट लिनचौली 
03-विशाल (30) पुत्र योगेंद्र निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी 
04-जगदीश (70) पुत्र अन्नत राम, निवासी हमीरपुर, यूपी 
05-ऊषा उपाध्याय (50) पत्नी नारायण उपाध्याय निवासी रतलाम, मध्य प्रदेश 
06-अचुदा कुमार (50) पुत्र संगर नायर निवासी पेल्लूर केरल 
07-तुलसीराम भगत (76) पुत्र बालीराम निवासी सिरमौर यूपी 
08-किशन लाल (82) पुत्र नंद लाल, निवासी सिरमौर यूपी 
09-राजेंद्र कुमार सिंह (40) पुत्र रामबहादुर, निवासी दल्लू नेपाल 
10-यशवंत लाल पुत्र बंशी लाल निवासी कर्णप्रयाग
11-खुशी माई (55) पत्नी राम सिंह साहू निवासी भोपाल
12-रेखा देवी (42) पत्नी अजय शर्मा, निवासी शालीमार बाग दिल्ली
13-मान चरिमा, निवासी तमिलनाडु
14-संजय यादव (40 वर्ष) निवासी बिहार
15-भमैलाल (60) निवासी मध्य प्रदेश 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed