{"_id":"687755f98d38f96e9c0e3c85","slug":"landslide-on-kalsi-chakrata-motor-road-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, कहर बनकर टूटी पहाड़ी, मलबा हटाकर रास्ता खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, कहर बनकर टूटी पहाड़ी, मलबा हटाकर रास्ता खोला गया
Wed, 16 Jul 2025 02:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:50 PM IST
सार
कालसी-चकराता मोटर मार्ग भारी भूस्खलन से यहां लगभग 200 वाहन फंस गए थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
कालसी मोटर मार्ग पर भूस्खलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अचानक पहाड़ी दरकने से आवाजाही बंद हो गई। हालांकि बाद में मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए सख्त नियम... 5000 रुपये से अधिक का सामान खरीदने से पहले अफसर को बताना होगा
विज्ञापन
बुधवार को जजरेड में पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आने के बाद फिर से कालसी-चकराता मोटर मार्ग बंद हो गया। 200 से अधिक वाहन फंसे रहे। सड़क की सुरक्षा दीवार धराशायी हो गई। दो जेसीबी से मोटर मार्ग से मलबा हटाया गया। मंगलवार को भी पहाड़ से मलबा आने मोटर मार्ग बंद हो गया था।