{"_id":"649d8adba22fcc14b10c14c4","slug":"landslide-on-gangotri-highway-big-boulders-fell-on-road-and-damaged-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Landslide: गंगोत्री हाईवे पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, सड़क हुई क्षतिग्रस्त, दो घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: गंगोत्री हाईवे पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, सड़क हुई क्षतिग्रस्त, दो घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही
Thu, 29 Jun 2023 07:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:22 PM IST
सार
Gangotri Highway Landslide News: गनीमत रही कि जिस समय गंगोत्री हाईवे पर मनेरी के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरे उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी जनपद में हल्की बारिश से मनेरी के समीप पहाड़ी से गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से करीब आधे घंटे आवाजाही बंद रही जिसे बीआरओ ने आवाजाही के लिए सुचारू करवाया। वहीं मोरी-त्यूणी रोड भी शांद्रा के पास मलबा गिरने से करीब दो घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
Badrinath NH: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से छिनका में हाईवे पर आया मलबा, रास्ते में फंसे करीब 8000 तीर्थयात्री
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गनीमत रही कि जिस समय गंगोत्री हाईवे पर मनेरी के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरे उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। बोल्डर गिरने के कारण हाईवे का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है तो बिजली के तार भी टूट कर सड़क पर आ गए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मनेरी और हीना दोनों और वाहन रोक दिए। उसके बाद मौके पर पहुंची बीआरओ की मशीनरी ने सड़क से बोल्डर और बिजली के तार हटवाकर आवाजाही शुरू करवाई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की सड़क पर आवाजाही सुचारू करवा दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पर पुलिस तैनात है। वहीं मोरी-त्यूणी रोड भी शांद्रा के समीप बोल्डर आने के बाद करीब दो घंटे बंद रहा जिससे क्षेत्र के कई लोगों को तहसील मुख्यालय और मोरी बाजार आने के लिए इंतजार करना पड़ा। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि लोनिवि ने बोल्डर को हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी है।