फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath NH: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 100 मीटर हाईवे ध्वस्त, 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे, तस्वीरें

Thu, 29 Jun 2023 04:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

शाम तक भी वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। जिससे हाईवे के दोनों ओर करीब 8000 तीर्थयात्री फंसे हैं जो हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Heavy landslide on Badrinath National Highway in Chhinka 8000 pilgrims stuck Uttarakhand news in hindi
भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर छिनका में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। पहाड़ी से निकाला मलबा अलकनंदा नदी तक जा पहुंचा।

Uttarakhand:  बदरीनाथ और उत्तरकाशी में भूस्खलन की जद में आए कई भवन, धीरे-धीरे खिसक रही जमीन, देखिए तस्वीरें

हाईवे के दोनों ओर दस हजार से अधिक तीर्थयात्री फंस गए। दिनभर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे हाईवे के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक यात्रियों के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

Heavy landslide on Badrinath National Highway in Chhinka 8000 pilgrims stuck Uttarakhand news in hindi
भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश हुई। सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर अचानक छिनका में पहाड़ी से विस्फोट की आवाज के साथ पत्थर और मलबा हाईवे पर आ गया।

Heavy landslide on Badrinath National Highway in Chhinka 8000 pilgrims stuck Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे पर वाहन फंसे - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी से छिटपुट पत्थर गिरने के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही यहां वाहनों की आवाजाही को रोक लिया गया था। हाईवे के अवरुद्ध होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के वाहनों को बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग, गौचर में ही रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy landslide on Badrinath National Highway in Chhinka 8000 pilgrims stuck Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे पर वाहन फंसे - फोटो : अमर उजाला

हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पर सुबह दस बजे एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
Heavy landslide on Badrinath National Highway in Chhinka 8000 pilgrims stuck Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे पर वाहन फंसे - फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे पर मलबा गिरने से यहां करीब 100 मीटर हाईवे भी ध्वस्त हो गया है। हाईवे से मलबा हटाने के काम में तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि रात आठ बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed