फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide in pithoragarh, two died.

पिथौरागढ़: दुकान पर गिरा बोल्डर, दो की मौत

Tue, 17 Mar 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल
ब्यूरो/पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल Updated Tue, 17 Mar 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
landslide in pithoragarh, two died.

पिथौरागढ़ से 91 किमी दूर बंगापानी में बारिश के चलते नई दुकान पर पहाड़ी से गिरे बोल्डरों के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दुकानदार ने दीवार से चिपककर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


जाल्थी निवासी दुकानदार पुष्कर सिंह नेगी ने रविवार को ही बंगापानी में दुकान का शुभारंभ किया था और हादसे में मारे गए दोनों लोग सामान लगाने में उनकी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


जौलजीबी-मदकोट रोड पर स्थित बंगापानी में बारिश के दौरान रविवार दोपहर करीब दो बजे पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने लगे। इनमें से चार बोल्डर रविवार को ही खुली पुष्कर सिंह नेगी की दुकान पर गिरे, जिससे दुकान में सामान लगा रहे जाल्थीगांव (मुवानीदवानी) निवासी प्रह्लाद सिंह (32) पुत्र दान सिंह, उसके चाचा नारायण सिंह (50) पुत्र पदम सिंह इन बोल्डरों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ते हुए घुस गया बोल्डर

landslide in pithoragarh, two died.

नारायण सिंह का शव बुरी तरह से कुचल गया था। दुकानदार पुष्कर ने किसी तरह से दीवार से चिपककर अपनी जान बचाई। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र महर, भगत सिंह महरा, नंदन सिंह, रमेश सिंह धामी, हुकम सिंह, बृजेश धर्मशक्तू समेत आसपास के व्यापारी और गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए।

लोगों ने बोल्डरों में दबे दोनों लोगों को निकाला। बोल्डर 500 मीटर ऊपर पहाड़ी से गिरे थे जिनेस दुकान का शटर बुरी तरह टूट गया। सूचना मिलने पर उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने मृतकों का पोस्टमार्टम बंगापानी में ही कराने और मृतकों के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश डीएम को दिए।

डीएम ने बंगापानी में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश सीएमओ को जारी किए हैं। डॉक्टरों की टीम बंगापानी रवाना हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक घनश्याम पैंतोला ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरा। घटना से जाल्थी गांव के साथ ही इलाके में मातम पसरा है।

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

landslide in pithoragarh, two died.

पिथौरागढ़ जिले में रविवार तड़के तीन बजे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तापमान में भी रविवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री था जो रविवार को लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

पिछले 24 घंटे में पिथौरागढ़ में 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

चंपावत में तीन मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, नैनीताल में 17.78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं तराई भाबर में 2.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed