फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide in Gaurikund due to heavy rain in Kedarghati highways closed at two places

Uttarakhand: केदारघाटी में मूसलाधार बारिश से गौरीकुंड में भूस्खलन, दो जगह हाईवे बंद, पैदल भेजे गए यात्री

Thu, 03 Jul 2025 10:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 10:37 PM IST
सार

एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने का काम निरंतर किया जा रहा है। इधर सोनप्रयाग में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग से ही पैदल रास्ते से गौरीकुंड भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Landslide in Gaurikund due to heavy rain in Kedarghati highways closed at two places
पैदल जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारघाटी में हुई मूसलाधार बारिश से गौरीकुंड के समीप छोटी पार्किंग और मुनकटिया में भारी मात्रा में भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया। इस दौरान केदारनाथ जाने व धाम से लौट रहे एक हजार से अधिक यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में कुछ देर के लिए रोका गया। 

विज्ञापन

इसके बाद एनएच ने मलबा हटाकर पैदल आवाजाही के लिए हाईवे खोला तो गौरीकुंड में रुके यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग भेजा गया और उसके बाद सोनप्रयाग से समूह में यात्रियों को धाम भेजा गया। यहां यात्रियों को दिनभर पैदल ही भेजा गया जबकि मुनकटिया में हाईवे देर शाम तक बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को रातभर केदारघाटी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच दो जगहों छोटी पार्किंग और मुनकटिया में मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे बंद होने से बृहस्पतिवार तड़के से केदारनाथ यात्रा शुरू नहीं हो पाई। सुबह 7.30 बजे तक एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षा के बीच गौरीकुंड से यात्रियों को सकुशल सोनप्रयाग रवाना किया। 

विज्ञापन

इसके बाद एनएच की ओर से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाकर हाईवे पर पैदल चलने लायक रास्ता तैयार किया गया। सुबह 9 बजे से सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजा गया। इस दौरान पुलिस और एसडीआरएफ के जवान यात्रियों को सकुशल रास्ता पार कराते रहे।

एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने का काम निरंतर किया जा रहा है। इधर सोनप्रयाग में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग से ही पैदल रास्ते से गौरीकुंड भेजा जा रहा है। दोपहर तक केदारनाथ से एक हजार यात्री गौरीकुंड होते हुए पैदल रास्ते से सोनप्रयाग पहुंच चुके हैं। वहीं, 1700 यात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed