फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land mafia construction on cemetery

श्मशान पर भी निर्माण कर रहे भूमाफिया

Sat, 31 Aug 2013 06:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Aug 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
land mafia construction on cemetery

उत्तराखंड में नदियों के किनारों से दो सौ मीटर दूरी तक निर्माण पर भले ही हाईकोर्ट ने रोक लगा दी हो, लेकिन राजधानी में यह आदेश बेमानी साबित हो रहा है।

विज्ञापन


आलम यह है कि नदियों के बाहर तय दूरी की बात तो दूर, नदियों के भीतर घुसकर ही भूमाफिया धड़ल्ले से निर्माण और कब्जे कर रहे हैं। खास बात यह है कि नदी किनारे श्मशान घाटों पर भी भूमाफिया की नजर है। राजस्व और वन विभाग के कर्मचारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर आंखें मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन


यहां हो रहे निर्माण
सौंग नदी में रायपुर से लेकर डोईवाला तक, सुसवा नदी में मोथरोवाला से बुल्लावाला तक, राजाजी राष्ट्रीय पार्क की सीमा पर। सुसवा नदी के किनारे नौका में श्मशान की जमीन पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा खट्टापानी और दूधली में भी कई जगह निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चल रहा खेल
सूत्रों की मानें तो राजस्व विभाग कर्मचारियों की मिलीभगत से जमीनों के खसरा नंबर बदल दिए जाते हैं। जमीन कहीं और रहती है, जबकि रिकार्ड में नंबर कोई और दर्शा दिया जाता है। दूसरी ओर, वन विभाग कर्मियों की मिलीभगत से ऐसे मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed