{"_id":"7612c226643216b6c40b92272c0adb48","slug":"land-for-karnprayag-rishikesh-rail-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के लिए वन विभाग ने दी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के लिए वन विभाग ने दी भूमि
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पहाड़ की तस्वीर बदलने की क्षमता रखने वाली कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन का काम अब कुछ आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
उत्तरी क्षेत्र के रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 308 हेक्टेयर की वन भूमि के हस्तांतरण के पहले चरण की स्वीकृति का काम पूरा हो चुका है। परियोजना भी तीन चरण में बननी है और तीनों चरणों के भूगर्भीय सर्वेक्षण का काम भी पूरा हो गया है।
शासन में बुधवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह के साथ हुई उत्तर रेलवे अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि 125 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन में प्रति किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण में 134.31 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। अब यह परियोजना 16815.53 करोड़ की है। 2010-11 में परियोजना को 4295 करोड़ की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
अब इस परियोजना में कुल 17 सुरंग बनेंगी और साथ में 12 एस्केप सुरंग भी होंगी। रेलवे ट्रैक पर कुल 16 पुल बनेंगे जिसमें से पांच स्थानों पर दोहरे पुल होंगे। खास बात यह भी है कि वन भूमि हस्तांतरण की पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूसरे चरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
परियोजना के तहत 110 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 169 हेक्टेयर निजी भूमि को भी अधिगृहित किया जाना है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार, सचिव एनएस नपलच्याल, डीएस गर्ब्याल, मीनाक्षी सुंदरम सहित नार्दन रेलवे के जीएम एके पुठिया, डीआरएम प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अर्द्धकुंभ के लिए 60 ट्रेन
बताया गया कि अर्द्धकुं भ के दौरान प्रतिदिन 60 रेलगाड़ियां हरिद्वार से चलेंगी। 10-15 रेलगाड़ियों को रिजर्व रखा जाएगा, जिससे भीड़ बढ़ने पर इनका इस्तेमाल हो सके। अभी करीब 12 रेलगाड़ियां हरिद्वार से चल रही हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 49 सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी सहमति बनी।
इन कामों पर भी हुई बातचीत
- देहरादून, लक्सर और हरिद्वार में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने पर सहमति। मुख्य सचिव ने अर्द्धकुंभ से पहले इस काम को पूरा कर लेने को कहा।
- देहरादून रेलवे स्टेशन के आसपास शौचालय के लिए प्रदेश सरकार को रेलवे जमीन देगा। राज्य सरकार इस पर निर्माण कराएगी।
- केदारनाथ में रेलवे के 800 वर्ग मीटर में बने होलीडे होम के लिए राज्य सरकार जमीन देगी। यह होली डे होम आपदा में बह गया था।
- हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए एचटी लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
ये होंगे रेलवे स्टेशन...
- न्यू ऋषिकेश, शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, मलेथा, श्रीनगर, धारी, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग।
- 105 किमी रेल लाइन सुरंग में होकर जाएगी।
- ज्योलॉजिकल सर्वे के तीनों चरण पूरे कर लिए गए हैं। इसके निर्माण के लिए 588.624 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी।