{"_id":"54de68a5667c75a4975f81f5a747ee3e","slug":"land-dispute-between-two-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी का जंजाल बनी जमीन, भिड़े दो समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी का जंजाल बनी जमीन, भिड़े दो समुदाय
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में जमीन पर दावे के विवाद ने एक बड़े बवाल का रूप ले लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रेमनगर में हुए इस विवाद में बचाव में उतरे एक शख्स की पगड़ी उछालने के आरोप के बाद सिख समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रेमनगर चौकी का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
देर रात पुलिस अफसरों के मुकदमे के आश्वासन पर लोग लौटे। एहतियातन क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है। विवाद की शुरुआत प्रेमनगर की एक जमीन पर दो पक्षों के दावा जताने से हुई।
विज्ञापन
जमीन पर हुआ विवाद
रविवार को रुड़की निवासी संजय कुमार मौके पर दुकान का निर्माण करा रहे थे, तभी प्रेमनगर निवासी पिल्ला भाटिया वहां पहुंच गए। भाटिया ने दावा किया कि यह जमीन उन्होंने खरीदी है। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
शाम को फिर कुछ लोग वहां आ गए। आरोप है कि भूषण भाटिया निवासी प्रेमनगर और कुछ अन्य ने बीचबचाव कर रहे गुरुचरण निवासी प्रेमनगर की पगड़ी उछाल दी। कुछ ही देर में नगर कीर्तन के लिए एकत्र हुए सिख समुदाय के लोग मौके पर आ गए।
भाजपा और कांग्रेस नेता भी पहुंचे चौकी
दो सौ से अधिक लोगों ने प्रेमनगर चौकी घेर ली, कुछ देर जाम भी लगाया। वे भूषण भाटिया और साथियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस बीच भाजपा और कांग्रेस नेताओं के चौकी पहुंचने पर मामला गर्मा गया। भूषण भाटिया व्यापार मंडल और भाजपा से जुड़े बताए गए हैं।
भीड़ बढ़ती देख एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, सीओ सिटी हरीश चंद्र सती शहर के दूसरे थाना-चौकियों की पुलिस और पीएसी के साथ प्रेमनगर पहुंचे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में चौकी में नोकझोंक भी हुई। देर रात एसपी सिटी से हुई वार्ता पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।